बिलासपुर बादाम कांड में नया विस्फोट, एनओसी के बदले पैसे मांगने का वीडियो वायरल, अधिकारी अटैच

बिलासपुर। जिले में बहुचर्चित बादाम कांड ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है, जहां छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की वरिष्ठ सहायक पूनम बंजारे का एक और विवादित वीडियो सामने आने से हड़कंप मच गया है।
वायरल वीडियो में एनओसी जारी करने के बदले पैसे मांगने के गंभीर आरोप सामने आए हैं, महिला आवेदक और उसके बेटे को डेढ़ महीने तक ऑफिस के चक्कर लगवाने का दावा, एनओसी जानबूझकर लंबित रखने की बात, वीडियो में महिला का “मैडम गाली मत दो” कहते हुए गुहार लगाना, अधिकारी पर गाली-गलौज के आरोप, मामले ने तूल पकड़ा।
सफाई के बीच बढ़ा विवाद, कमिश्नर की सख्त कार्रवाई
पूनम बंजारे ने पैसों की मांग से इनकार किया, ऑफिस में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस का माहौल, मामला मार्च 2025 से लंबित नामांतरण से जुड़ा, 11 नवंबर 2025 को आदेश के बावजूद आवेदक को लाभ नहीं, फाइल दबाने के आरोप मजबूत, प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूनम बंजारे को नवा रायपुर मुख्यालय अटैच किया, कार्यपालन अभियंता एलपी बंजारे भी साइडलाइन, कमिश्नर अवनीश शरण ने भ्रष्टाचार और लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस का संदेश दिया, पारदर्शिता और जवाबदेही के निर्देश, सुशासन के दावों पर उठे सवाल, जनता में नाराजगी।




