Neha Kakkar Birthday
Entertainment

Neha Kakkar Birthday: पति रोहनप्रीत के सरप्राइज से भावुक हुईं नेहा कक्कड़, वायरल हुईं बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें

मुंबई। बॉलीवुड की लोकप्रिय सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपना 38वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उनके पति रोहनप्रीत सिंह और परिवार ने उन्हें शानदार सरप्राइज देकर दिन को यादगार बना दिया। नेहा ने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।

जन्मदिन के खास मौके पर नेहा कक्कड़ ब्लैक एंड व्हाइट कॉम्बिनेशन की स्टाइलिश ड्रेस में नजर आईं। उनका सिंपल और एलिगेंट लुक फैंस को काफी पसंद आया। तस्वीरों में नेहा की मुस्कान और खुशी साफ दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं।

नेहा के इस खास दिन को और यादगार बनाने में उनके पति रोहनप्रीत सिंह ने कोई कमी नहीं छोड़ी। तस्वीरों में दोनों की शानदार बॉन्डिंग और प्यार देखने को मिला। रोहनप्रीत ने नेहा के लिए कई खास सरप्राइज प्लान किए थे, जिन्हें देखकर सिंगर काफी खुश नजर आईं। फैंस एक बार फिर इस जोड़ी को “कपल गोल्स” बता रहे हैं।

बर्थडे पार्टी का सबसे बड़ा आकर्षण नेहा का कस्टमाइज्ड केक रहा। खूबसूरती से डिजाइन किए गए इस केक पर नेहा का नाम और एक स्पेशल मैसेज लिखा गया था। केक ने पार्टी की पूरी लाइमलाइट बटोर ली। नेहा ने परिवार के साथ केक काटकर सेलिब्रेशन को और खास बनाया।

इस खास मौके पर नेहा का पूरा परिवार भी मौजूद रहा। उनकी मां, भाई-बहन और करीबी लोगों ने मिलकर जन्मदिन को यादगार बनाया। तस्वीरों में परिवार के बीच का प्यार और अपनापन साफ नजर आ रहा है।

रोहनप्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर नेहा के लिए एक भावुक पोस्ट भी शेयर किया। उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे मेरी क्यूट लिटिल एंजल। रब तेरे हिस्से दे दुख मैनू देदे, ते मेरे हिस्से दी खुशियां तेनू। लव यू द मोस्ट लाडो।”

रोहनप्रीत का यह प्यार भरा संदेश सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस दोनों की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं और नेहा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker