Motorcyclist comes into contact with 11 kV wire.
ChhattisgarhGariabandh

11 केवी तार की चपेट में आया बाइक सवार, जिंदा जलकर मौत से गरियाबंद में सनसनी

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शुक्रवार को दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक खंभे से टूटकर लटक रहे 11 केवी बिजली तार की चपेट में आ गया। करंट लगते ही आग की लपटें उठीं और युवक बाइक समेत जिंदा जल गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान दसपुर गांव निवासी यशवंत ध्रुव (37) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, यशवंत जंगल से तेंदूपत्ता लेकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान दसपुर बांध के पास सड़क किनारे खंभे से टूटकर नीचे लटक रहे हाईटेंशन बिजली तार में उसकी गर्दन फंस गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करंट इतना तेज था कि यशवंत को संभलने या भागने तक का मौका नहीं मिला। कुछ ही सेकंड में बाइक में आग लग गई और युवक आग की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को सुरक्षित कराया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है।

कोतवाली थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में बिजली तार टूटकर लटकने की बात सामने आई है। हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान जांच के बाद की जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से बिजली तार और खंभों की हालत खराब है, लेकिन विभाग की ओर से सुधार कार्य नहीं किया गया। इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker