Mother Dairy Hikes Milk Prices
National

मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, कल से पूरे देश में महंगा मिलेगा दूध

देशभर में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का असर अब आम लोगों की जेब पर साफ दिखने लगा है। अमूल के बाद अब Mother Dairy ने भी दूध के दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने सभी प्रमुख दूध वेरिएंट पर 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई दरें 14 मई 2026 से पूरे देश में लागू होंगी।

कंपनी ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि किसानों से दूध खरीदने की लागत लगातार बढ़ रही है। पिछले एक साल में खरीद लागत करीब 6 प्रतिशत तक बढ़ी है। इसी वजह से कीमतों में बदलाव करना जरूरी हो गया था। कंपनी का कहना है कि उपभोक्ताओं पर कम से कम असर पड़े, इसके लिए लंबे समय तक कीमतें स्थिर रखने की कोशिश की गई।

मदर डेयरी ने बताया कि दूध बिक्री से होने वाली कमाई का करीब 75 से 80 प्रतिशत हिस्सा किसानों को दिया जाता है। ऐसे में किसानों और ग्राहकों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।

जानिए अब कितनी हुई नई कीमत

दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी रोजाना करीब 35 लाख लीटर दूध बेचती है। नई कीमतों के बाद टोन्ड दूध (बल्क) 56 रुपये से बढ़कर 58 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पैकेट वाला टोन्ड दूध अब 60 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। पहले इसकी कीमत 58 रुपये थी।

फुल क्रीम दूध की नई कीमत 72 रुपये प्रति लीटर तय की गई है। वहीं डबल टोन्ड दूध 54 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। गाय के दूध की कीमत भी 60 रुपये से बढ़ाकर 62 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।

अमूल और वर्का भी पहले बढ़ा चुके हैं दाम

इससे पहले Amul और पंजाब की डेयरी कंपनी Verka भी दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा चुकी हैं। लगातार बढ़ती लागत के कारण डेयरी कंपनियां कीमतों में संशोधन कर रही हैं।

कंपनी का कारोबार भी बढ़ा

मदर डेयरी का कुल कारोबार पिछले वित्त वर्ष में 17 प्रतिशत बढ़कर 20,300 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी National Dairy Development Board की सहायक कंपनी है। ‘धारा’ ब्रांड के तहत खाद्य तेल और ‘सफल’ ब्रांड के तहत फल-सब्जियां भी बेची जाती हैं।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker