आयकर विभाग में बड़ा फेरबदल: छत्तीसगढ़ को मिले नए मुख्य आयुक्त

रायपुर। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने देशभर में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 57 आयकर आयुक्त और महानिदेशक आयकर अन्वेषण के तबादले किए हैं। केंद्रीय राजस्व विभाग की ओर से जारी आदेश में छत्तीसगढ़ के लिए नए मुख्य आयुक्त की नियुक्ति भी की गई है।
आदेश के अनुसार संजीव कुमार को छत्तीसगढ़ का नया मुख्य आयुक्त बनाया गया है। वे दिल्ली से स्थानांतरित होकर यहां पदभार संभालेंगे। इससे पहले वे दिल्ली में ओएसडी के पद पर कार्यरत थे।
यह नियुक्ति देवरत्न कुमार के 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने के बाद खाली हुए पद पर की गई है। वहीं, सीजी-एमपी सर्किल के इंदौर रीजन में तरुण सीम को नया आयुक्त नियुक्त किया गया है।
इस बड़े फेरबदल को आयकर विभाग में प्रशासनिक मजबूती और कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।



