मैनपाट में पानी संकट पर सीएम साय सख्त: दूषित जल की खबर पर तुरंत एक्शन, कलेक्टर को दिए निर्देश

मैनपाट
छत्तीसगढ़ के Mainpat क्षेत्र की चेराजोबला बस्ती में पेयजल संकट को लेकर मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने तुरंत संज्ञान लिया है। दूषित पानी की मीडिया रिपोर्ट सामने आने के बाद सीएम ने सरगुजा कलेक्टर को फोन कर हालात सुधारने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित बस्ती का तत्काल निरीक्षण कर हैंडपंप खनन, वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था और स्थायी समाधान पर तेजी से काम किया जाए। उन्होंने साफ कहा कि वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित नहीं रखा जाएगा।
सीएम साय ने विशेष रूप से कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और इसके लिए जमीनी स्तर पर काम सुनिश्चित किया जाए। साथ ही विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्रों में पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाओं की नियमित समीक्षा के निर्देश भी दिए गए हैं। सरकार का फोकस अब दूरस्थ इलाकों में मूलभूत सुविधाओं को तेजी से मजबूत करने पर है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।



