Major administrative action by the new government
National

नई सरकार का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 179 पुलिस अधिकारियों का तबादला

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के बाद पुलिस महकमे में अब तक का सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने एक साथ 179 आईपीएस (IPS) और डब्ल्यूबीपीएस (WBPS) अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। इस बड़े बदलाव को कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक ढांचे को नए सिरे से मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

जारी आदेश के अनुसार राज्य पुलिस, कोलकाता पुलिस, एसटीएफ (STF), सीआईडी (CID), इंटेलिजेंस ब्रांच, ट्रैफिक विंग, होमगार्ड और सशस्त्र पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। सबसे चर्चित तबादला कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (ट्रैफिक) रूपेश कुमार का रहा है। उन्हें अब एसटीएफ में डीआईजी के पद पर भेजा गया है।

रूपेश कुमार का नाम विधानसभा चुनाव के दौरान भी चर्चा में रहा था। चुनाव प्रचार के समय मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उन पर राजनीतिक टिप्पणी की थी। ऐसे में सत्ता परिवर्तन के बाद उनका तबादला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

सरकार ने कुणाल अग्रवाल को कोलकाता पुलिस का अतिरिक्त आयुक्त (क्राइम) नियुक्त किया है। वहीं सोमा दास मित्रा को पदोन्नति देकर आईजी (पॉलिसी) बनाया गया है। मुरलीधर शर्मा को आईजी (इंटेलिजेंस ब्रांच) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर सैयद वाकर राजा को आईजी रैंक में प्रमोट करते हुए उनके वर्तमान पद पर ही बनाए रखा गया है।

जिला स्तर पर भी बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। बारासात, पूर्व बर्द्धमान, कृष्णानगर, डायमंड हार्बर, हावड़ा ग्रामीण, हुगली ग्रामीण, पुरुलिया, बीरभूम, दक्षिण दिनाजपुर और बारुईपुर समेत कई जिलों में नए पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं। चंद्रशेखर बर्धन को डायमंड हार्बर का एसपी, अतुल वी. को कृष्णानगर और जे मार्सी को बारासात का नया एसपी बनाया गया है।

कोलकाता पुलिस में भी कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां हुई हैं। सायक दास को डीसी नॉर्थ, ईशानी पाल को डीसी साउथ-वेस्ट, सुबिमल पाल को डीसी ईस्ट सबअर्बन डिवीजन और मनीष जोशी को डीसी वायरलेस की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker