Kunkuri receives a new gift of development.
Chhattisgarh

कुनकुरी को मिली विकास की नई सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 9.65 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

जशपुर। जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र को शनिवार को विकास की बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुनकुरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 9 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत वाले 9 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इनमें 4 नए कार्यों का भूमिपूजन और 5 पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्य केवल भवन और सड़क बनाने तक सीमित नहीं होते, बल्कि ये लोगों के जीवन में सुविधाएं, अवसर और समृद्धि लेकर आते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

6.74 करोड़ रुपये के कार्यों का भूमिपूजन

मुख्यमंत्री ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और लोक निर्माण विभाग के तहत 6 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत वाले चार विकास कार्यों की आधारशिला रखी। इनमें फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट, बेहराटोली में पुलिया निर्माण, चराईडांड़ से राष्ट्रीय राजमार्ग-43 तक पहुंच मार्ग निर्माण और घासीमुंडा से कोरवाटोली तक सड़क निर्माण शामिल हैं।

इन परियोजनाओं के पूरा होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन आसान होगा। साथ ही स्थानीय लोगों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी, जिससे सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

2.90 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने 2 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए पांच विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। इनमें विभिन्न ग्राम पंचायतों में आरसीसी पुलिया और सीसी रोड निर्माण के कार्य शामिल हैं। इन निर्माण कार्यों से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और बरसात के दौरान होने वाली समस्याएं कम होंगी।

कुडूकेला विद्युत उपकेंद्र से सुधरेगी बिजली व्यवस्था

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 2.50 करोड़ रुपये की लागत से बने 33/11 केवी, 3.15 एमवीए विद्युत उपकेंद्र कुडूकेला का भी लोकार्पण किया। इस उपकेंद्र के शुरू होने से जामटोली, गड़बहार, टुकूपानी, कुडूकेला, सरडीह, गिनाबहार और आसपास के कई गांवों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर बिजली व्यवस्था से किसानों, घरेलू उपभोक्ताओं और छोटे व्यापारियों को सीधा लाभ होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार काम कर रही है और ऐसे विकास कार्य क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा देंगे।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker