खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: मिजोरम की ज़ोसांगज़ुआली ने वेटलिफ्टिंग में जीता गोल्ड, असम और मध्यप्रदेश की झोली में भी आए पदक

रायपुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत महिला 86 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। प्रतियोगिता का आयोजन पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के खेल परिसर में किया जा रहा है।
मिजोरम की ज़ोसांगज़ुआली ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने स्नैच में 70 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 83 किलोग्राम वजन उठाकर कुल 140 किलोग्राम के साथ पहला स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से मिजोरम गौरवान्वित हुआ है।
असम की पिंकी बोरो ने कुल 125 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक हासिल किया। उन्होंने स्नैच में 55 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 70 किलोग्राम का प्रदर्शन किया। मध्यप्रदेश की गुंजन उइके ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए कुल 86 किलोग्राम के साथ कांस्य पदक जीता। उन्होंने स्नैच में 39 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 47 किलोग्राम वजन उठाया।
अन्य परिणामों में त्रिपुरा की ट्विस्मु जमातिया 77 किलोग्राम के साथ चौथे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने कम उम्र में बेहतरीन तकनीक और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।
पूरे मुकाबले के दौरान कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। दर्शकों के उत्साहवर्धन ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को और ऊर्जा प्रदान की।



