Sukma Encounter: नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन से 48 घंटे पहले सुकमा में बड़ी मुठभेड़, गट्टापाड़ के जंगलों में एक नक्सली ढेर!

सुकमा। केंद्र सरकार द्वारा देश से नक्सलवाद खत्म करने के लिए तय 31 मार्च 2026 की समयसीमा नजदीक आ गई है। इस बीच सुकमा जिले से मुठभेड़ की बड़ी खबर सामने आई है। गट्टापाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक नक्सली के मारे जाने की सूचना है।
जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों को गट्टापाड़ इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इसी दौरान नक्सलियों ने सुबह फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी कार्रवाई की।
जंगल क्षेत्र में दोनों ओर से कुछ समय तक गोलीबारी जारी रही। इस मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की खबर है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
फिलहाल इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण कर रहे हैं।



