Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ भाजपा अजा मोर्चा की नई नियुक्तियों की सूची जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के संगठन, प्रकोष्ठों और मोर्चों में इन दिनों नई नियुक्तियां की जा रही हैं। दो दिन पहले पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष की अनुशंसा पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नई सूची भी जारी कर दी गई है।
नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और महामंत्रियों को लेकर संगठन में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शिता से संगठन और अधिक मजबूत तथा सशक्त होगा।




