समलपुरी ब्रिज पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्राला टकराया, आग में जिंदा जला चालक

तखतपुर। रायपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर समलपुरी ब्रिज के पास रविवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार ट्राला अज्ञात वाहन में जा घुसा और देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्राला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह चालक को झपकी आना माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए क्षतिग्रस्त वाहन को हटाने का काम जारी है।
एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अन्य मृतक या घायलों की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन चालक की मौत की जानकारी सामने आई है।



