Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में साल 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, जानें होली-दिवाली, ईद और छेरछेरा पर कब रहेगा अवकाश

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने वर्ष 2027 के लिए शासकीय कार्यालयों और संस्थानों में सामान्य अवकाश, सार्वजनिक अवकाश और ऐच्छिक अवकाश की सूची जारी कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2027 में छत्तीसगढ़ के शासकीय सेवकों को निर्धारित सामान्य अवकाश के साथ अपनी इच्छानुसार तीन ऐच्छिक अवकाश लेने की पात्रता होगी.

2027 के सामान्य अवकाश

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2027 में सामान्य अवकाश की सूची में छेरछेरा, गणतंत्र दिवस, संत रविदास जयंती, महाशिवरात्रि, ईद-उल-फितर, होली, गुड फ्राइडे, भक्त माता कर्मा जयंती, डॉ. अंबेडकर जयंती, रामनवमी, महावीर जयंती, ईद-उल-जुहा (बकरीद), बुद्ध पूर्णिमा, मोहर्रम, कबीर जयंती, हरेली, विश्व आदिवासी दिवस, रक्षाबंधन, कृष्ण जन्माष्टमी, हरितालिका तीज, महात्मा गांधी जयंती, दीपावली, छठ पूजा, गुरु घासीदास जयंती और क्रिसमस शामिल हैं।

रविवार को पड़ने वाले त्योहारों पर अलग से अवकाश नहीं

अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2027 में स्वतंत्रता दिवस, ईद-ए-मिलाद, दशहरा (विजयादशमी) और गुरु नानक जयंती रविवार को पड़ रहे हैं। इसलिए इन त्योहारों के लिए अलग से सामान्य अवकाश घोषित नहीं किया गया है।

ऐच्छिक अवकाश की सूची

राज्य सरकार ने वर्ष 2027 के लिए ऐच्छिक अवकाशों की सूची भी जारी की है। इसमें नए साल का दिन, मकर संक्रांति, नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती, बसंत पंचमी, छत्रपति शिवाजी जयंती, राजिम मेला माघ पूर्णिमा, गुड़ी पड़वा, वैशाखी, रथयात्रा, नाग पंचमी, पोला, गणेश चतुर्थी, नवाखाई, विश्वकर्मा जयंती, अग्रसेन जयंती, करवाचौथ, गोवर्धन पूजा, भगवान सहस्त्रबाहु जयंती, संत नामदेव जयंती और शहीद वीरनारायण सिंह बलिदान दिवस सहित कई त्योहार एवं महत्वपूर्ण दिवस शामिल हैं।

कर्मचारियों को मिलेंगे तीन ऐच्छिक अवकाश

जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रत्येक शासकीय सेवक को सूची में शामिल ऐच्छिक अवकाशों में से अपनी इच्छानुसार केवल तीन अवकाश लेने की पात्रता होगी। रविवार को पड़ने वाले कुछ ऐच्छिक अवकाशों को सूची में शामिल नहीं किया गया है।

इसके अलावा, परक्राम्य लिखित अधिनियम, 1881 की धारा 25 के तहत सार्वजनिक अवकाशों की अलग सूची भी जारी की गई है। इस सूची में बैंक एवं कोषालयों के लिए निर्धारित अवकाश शामिल हैं। बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी का अवकाश केवल बैंकों और कोषालयों के लिए घोषित किया गया है।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker