खरोरा के तिल्दाडीह के पास युवक की अर्धनग्न लाश बरामद, शरीर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका

रायपुर। खरोरा थाना क्षेत्र के तिल्दाडीह गांव के पास एक युवक की अर्धनग्न लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की बाइक से करीब 100 मीटर दूरी पर शव बरामद किया गया है। शरीर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।
मृतक की पहचान किशोर सारथी निवासी खरोरा के रूप में हुई है। उसकी उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।
पुलिस मृतक के परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया हो सकता है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट पुष्टि हो सकेगी। इलाके में एहतियात के तौर पर पुलिस की एक टीम तैनात कर दी गई है और मामले की जांच जारी है।



