NationalPolitical

Rahul Gandhi : बीजेपी ने जम्मू कश्मीर की जनता के हक को छीना

नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाकर जनता के हक को छीना गया है। कांग्रेस जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाएगी।

जम्मू-कश्मीर के रामबन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा का काम नफरत फैलाने का है, कांग्रेस का काम मोहब्बत फैलाने का है। लोकसभा चुनाव में सभी ने देखा कि नफरत को मोहब्बत से हराया जा सकता है। लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छाती चौड़ी कर के आते थे, अब उनके कंधे झुक गए हैं। इस बार उन्होंने संसद में घुसने से पहले संविधान माथे पर लगाया और फिर अंदर गए। पहले कहते थे कि नरेंद्र मोदी और भाजपा को कोई हरा नहीं सकता है। नरेंद्र मोदी कहते थे मैं भगवान से सीधे बात करता हूं। इस चुनाव में भगवान ने नरेंद्र मोदी को सीधा संदेश दे दिया कि भगवान सिर्फ आम जनता से बात करते हैं और आम जनता की भलाई के लिए कार्य करते हैं। 

जनसभा में उमड़ी विशाल भीड़ के भारी जोश के बीच कांग्रेस नेता ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने नरेंद्र मोदी को साइकलोजिकली हरा दिया है। उनके सामने इंडिया गठबंधन खड़ा हो गया है, जिससे उनका पूरा आत्मविश्वास गायब हो गया है। पहले भाजपा ने कहा कि जातिगत जनगणना नहीं होगी। लेकिन कांग्रेस ने कहा कि जाति जनगणना होगी, तो अब आरएसएस कह रही है जातिगत जनगणना सही बात है। फिर उन्होंने लेटरल एंट्री की बात की। जैसे ही कांग्रेस ने संसद में लेटरल एंट्री के खिलाफ आवाज उठाई, भाजपा ने कहा कि लेटरल एंट्री नहीं होगी। अब नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान की जनता से डरते हैं। वह समय दूर नहीं जब कांग्रेस पार्टी भाजपा को सत्ता से हटा देगी।

जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित बनाए जाने पर मोदी सरकार को घेरते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार किसी राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है। जनता के हक को छीना गया है। कांग्रेस का सबसे पहला काम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस देना है। 1947 में हमने राजाओं को हटाकर लोकतांत्रिक सरकार बनाई और देश को संविधान दिया। आज जम्मू-कश्मीर में एलजी नाम का एक राजा बैठा हुआ है, जो जनता का धन छीनकर बाहर के लोगों को दे रहा है। इसलिए कांग्रेस का पहला कदम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस देने का होगा। भाजपा चाहे या न चाहे, कांग्रेस इतना दबाव डालेगी कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को राज्य का दर्जा देना ही होगा।

मोदी सरकार पर सिर्फ दो उद्योगपतियों के हित में कार्य करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी-अमित शाह, अडानी-अंबानी की सरकार चल रही है। नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में बेरोजगारी फैलाई। पूरी सरकार सिर्फ दो अरबपतियों के लिए चलाई जाती है। जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा भी इन्हीं दो अरबपतियों के लिए छीना गया है। जम्मू-कश्मीर में जो व्यापारी पर्यटन या हैंडीक्राफ्ट की बात करते हैं, उन सभी की आवाज मोदी सरकार ने दबा दी है।

राहुल गांधी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस गठबंधन सरकारी पदों को भरेगा और आयु सीमा 40 साल तक बढ़ाई जाएगी। दिहाड़ी मजदूरों को नियमित और स्थाई किया जाएगा, उनकी आमदनी बढ़ाई जाएगी। कांग्रेस का लक्ष्य होगा कि सभी को साथ लेकर जम्मू-कश्मीर की सरकार चलाई जाए।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker