Gujarati Young Woman Shot Dead in the US
International

अमेरिका में गुजराती युवती की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

नई दिल्ली। अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय, खासकर गुजराती समाज के बीच एक बार फिर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। उत्तरी गुजरात के मेहसाणा जिले की रहने वाली एक युवती की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दर्दनाक घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

मृतका की पहचान मेहसाणा जिले के विजापुर तालुका स्थित जंत्राल गांव की रहने वाली मेघना पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मेघना पिछले करीब 10 साल से अमेरिका में रह रही थीं और एक स्टोर में काम करती थीं। घटना के समय वह ड्यूटी पर मौजूद थीं।

जानकारी के मुताबिक, एक अज्ञात व्यक्ति ग्राहक बनकर स्टोर में दाखिल हुआ। CCTV फुटेज में हमलावर ट्रैकसूट, जैकेट, ग्लव्स, मास्क और टोपी पहने नजर आया। उसकी सिर्फ आंखें दिखाई दे रही थीं। पहले उसने मेघना से कुछ सेकंड तक बातचीत की। इसके बाद अचानक उसने फायरिंग शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर ने बेहद करीब से कई गोलियां चलाईं। गोली लगते ही मेघना मौके पर गिर पड़ीं। इसके बाद आरोपी काउंटर से कुछ सामान लेकर फरार हो गया। पूरी घटना स्टोर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस और इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में मेघना को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अमेरिकी पुलिस ने हत्या और लूट के एंगल से जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है। CCTV फुटेज के आधार पर उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आसपास के इलाके में सर्च अभियान भी तेज कर दिया है।

इस घटना के बाद अमेरिका में रह रहे भारतीयों में डर का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं। मेघना पटेल की मौत से उनके गांव जंत्राल में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker