Good Governance Festival 2026: Chief Minister Vishnudev Sai reached remote Kondapalli in Bijapur
Chhattisgarh

सुशासन तिहार 2026: बीजापुर के सुदूर कोण्डापल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जनचौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

बीजापुर। प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र स्थित ग्राम कोण्डापल्ली पहुंचे। यहां आयोजित जनचौपाल में उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार केवल एक प्रशासनिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि सरकार और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और किसी भी जरूरतमंद को अपने अधिकारों के लिए भटकना न पड़े।

जनचौपाल के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने वनाधिकार मान्यता पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रम कार्ड और किसान हितग्राही योजनाओं सहित कई जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को लाभ वितरित किए। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा कर योजनाओं के प्रभाव और उनके अनुभवों की भी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों से प्राप्त आवेदनों और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना की सफलता तभी मानी जाएगी जब उसका लाभ सही समय पर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और आमजन को शासन की संवेदनशीलता का अनुभव हो।

उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर सहित प्रदेश के दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में विकास की नई धारा पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

सुशासन तिहार के माध्यम से शासन लोगों के द्वार तक पहुंच रहा है। इससे न केवल समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है, बल्कि सरकारी योजनाओं के प्रति लोगों का भरोसा भी मजबूत हो रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, विशेष सचिव रजत बंसल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker