Forest Minister Kedar Kashyap's Statement
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे पर वन मंत्री केदार कश्यप का बयान: बोले- अमित शाह के संकल्प से प्रदेश को मिली 50 साल के दर्द से मुक्ति

रायपुर: छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेश में नक्सलवाद की स्थिति और आदिवासी समाज के उत्थान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अब नक्सली हिंसा के 50 वर्षों के काले दौर से बाहर निकल चुका है। प्रदेश में अब शांति और भयमुक्त वातावरण है, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

नक्सलवाद पर चर्चा हर्ष का विषय मीडिया से चर्चा के दौरान मंत्री केदार कश्यप ने लोकसभा में नक्सलवाद पर होने वाली चर्चा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए गौरव का विषय है कि राष्ट्रीय स्तर पर इस समस्या के समाधान को सराहा जा रहा है। उन्होंने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और राम मंदिर निर्माण का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा सरकार में ही देश में बड़े और ऐतिहासिक बदलाव संभव हुए हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने का जो संकल्प लिया था, वह अब जमीन पर पूरा होता दिख रहा है।

कांग्रेस पर साधा निशाना आदिवासी सलाहकार परिषद के गठन को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक आदिवासी समाज के साथ केवल अन्याय किया है। आजादी के बाद से ही इस समाज को बुनियादी सुविधाओं जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल से वंचित रखा गया। उन्होंने दावा किया कि अब कांग्रेस को यह एहसास हो गया है कि आदिवासी समाज उनसे पूरी तरह दूर हो चुका है, इसलिए वे अब परिषद जैसे गठन की बात कर रहे हैं।

वन मंत्री ने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार आदिवासी समाज के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और प्रदेश निरंतर नवाचार व सुशासन के माध्यम से विकास की नई दिशा तय कर रहा है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker