कोरिया: विवेक सिंह को मिली जिला अध्यक्ष की कमान, आम आदमी पार्टी ने की छत्तीसगढ़ में नई कार्यकारिणी की घोषणा…

बैकुंठपुर। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है। करीब 900 पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। नई कार्यकारिणी में महिलाओं और युवाओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से पदाधिकारी चुने गए।
प्रदेश प्रभारी संजीव झा व प्रदेशाध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने नई प्रदेश कार्यकारिणी का एलान किया। मंगलवार को पत्रकारवार्ता के दौरान प्रदेश प्रभारी ने बताया कि प्रदेश में लंबे समय से चल रहे सदस्यता अभियान के दौरान लगभग छह लाख लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली है।
प्रदेश कार्यकारिणी में आंकाक्षा सिंह, गोपाल साहू और आंनद प्रकाश मिरी को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश महासचिव वंदूद आलम व प्रदेश कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह को बनाया गया है। राज्य मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, प्रदेश मीडिया प्रभारी जयंत गायधने, युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र ठाकुर और महिला मोर्चा की जिम्मेदारी चंद्रमणि वर्मा को सौंपी गई है।
उन्हें पार्टी ने महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। प्रदेश में सोशल मीडिया विंग की जिम्मेदारी संजय गावेल मिली है। एसटी विंग बंसत कुजूर, एससी विंग धर्मदास भार्गव, ओबीसी विंग की जिम्मेदारी कमल कांत साहू मिली है।
नई कार्यकारिणी में महिलाओं और युवाओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी कड़ी मे कोरिया जिले के जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी विवेक सिंह को मिली है। नई कार्यकारिणी की घोषणा के समय आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।