FAITH Conclave-2026:
Madhya Pradesh

FAITH कॉन्क्लेव-2026: मध्यप्रदेश को पर्यटन और निवेश का हब बनाने पर सीएम डॉ. मोहन यादव का जोर

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में आयोजित FAITH कॉन्क्लेव-2026 में मध्यप्रदेश को देश का अग्रणी पर्यटन और निवेश गंतव्य बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों, टूर ऑपरेटर्स तथा पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों को राज्य में निवेश और साझेदारी के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश “एमपी अजब है, सबसे गजब है” मध्यप्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की कार्यशैली और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” का मंत्र देश के पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा दे रहा है।

एक साल में 13 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे

डॉ. यादव ने बताया कि पिछले एक वर्ष में 13 करोड़ से अधिक पर्यटकों ने मध्यप्रदेश का भ्रमण किया, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली। उन्होंने कहा कि सरकार भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े धार्मिक स्थलों को विकसित कर आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा दे रही है।

सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज

मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 के लिए लगभग 30 हजार करोड़ रुपये की लागत से आधारभूत ढांचे का विकास किया जा रहा है। 30 किलोमीटर लंबे घाटों का निर्माण सहित विभिन्न परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

महाकाल लोक से बढ़ा धार्मिक पर्यटन

उन्होंने बताया कि उज्जैन में श्री महाकाल लोक बनने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पिछले एक वर्ष में करीब 8 करोड़ श्रद्धालु महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से दो स्थित हैं, जो धार्मिक पर्यटन की बड़ी पहचान हैं।

पर्यटन अधोसंरचना और निवेश पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बेहतर कनेक्टिविटी, विश्वस्तरीय पर्यटन अधोसंरचना और निवेश-अनुकूल नीतियों के माध्यम से पर्यटन क्षेत्र का विस्तार कर रही है। इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बैतूल जिले के ‘कुकरू’ हिल स्टेशन को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

कॉन्क्लेव के दौरान पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उद्योग प्रतिनिधियों के साथ पर्यटन निवेश, हवाई संपर्क के विस्तार और पर्यटन स्थलों को वैश्विक पहचान दिलाने पर रणनीतिक चर्चा की।

FAITH कॉन्क्लेव-2026 में विभिन्न राज्यों ने अपने पर्यटन मॉडल प्रस्तुत किए। इस दौरान मध्यप्रदेश के वाइल्डलाइफ टूरिज्म, हेरिटेज होमस्टे, आध्यात्मिक सर्किट और ग्रामीण पर्यटन मॉडल को उद्योग जगत से सराहना मिली। दो दिवसीय कॉन्क्लेव ने पर्यटन निवेश और राज्यों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker