National
दिल्ली में अब ‘वर्क फ्रॉम होम’ की तैयारी: हफ्ते में 2 दिन घर से होगा काम, प्राइवेट दफ्तरों के लिए भी आएगी एडवाइजरी

नई दिल्ली। देश की राजधानी में प्रदूषण और जाम की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में दो दिन ‘वर्क फ्रॉम होम’ यानी घर से काम करने की व्यवस्था लागू की जाएगी। खास बात यह है कि सरकार केवल अपने कर्मचारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि निजी कंपनियों (Private Companies) के लिए भी जल्द ही एक एडवाइजरी जारी होने वाली है।



