Congress takes to the streets in Dongargarh to protest against the circumambulation path; traffic disrupted.
Chhattisgarh

डोंगरगढ़ में परिक्रमा पथ के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, यातायात हुआ प्रभावित

डोंगरगढ़। 55 करोड़ रुपये की बहुचर्चित परिक्रमा पथ परियोजना के विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार को उग्र प्रदर्शन करते हुए हाईस्कूल चौक पर चक्काजाम किया, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। खैरागढ़, चिचोला, महाराष्ट्र और राजनांदगांव की ओर जाने वाले मुख्य मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालात को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल रूट डायवर्ट कर वैकल्पिक मार्गों से वाहनों की आवाजाही शुरू कराई।

प्रदर्शन में विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, नवाज खान, कांग्रेस नेता विजयराज सिंह, संध्या देशपांडे समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और परियोजना का विरोध कर रहे प्रभावित किसान शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा परिक्रमा पथ परियोजना को तत्काल निरस्त करने की मांग की।

बाईपास को बताया शहर की प्राथमिक जरूरत

कांग्रेस का आरोप है कि डोंगरगढ़ की सबसे बड़ी जरूरत बाईपास और बेहतर यातायात व्यवस्था है, लेकिन प्रशासन इन मुद्दों की अनदेखी कर करोड़ों रुपये की परिक्रमा पथ परियोजना को प्राथमिकता दे रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चार प्रमुख मांगें रखीं, जिनमें परिक्रमा पथ परियोजना रद्द करना, बाईपास निर्माण शुरू करना, सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाना और शहर के तीन प्रमुख चौकों पर स्थायी ट्रैफिक पुलिस की तैनाती शामिल है।

जाम में फंसे यात्री, प्रशासन ने संभाला मोर्चा

चक्काजाम के चलते मुख्य मार्गों पर लंबा जाम लग गया, जिससे आम नागरिकों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन ने अतिरिक्त बल तैनात किया और वैकल्पिक मार्गों के जरिए यातायात सामान्य करने का प्रयास किया।

परिक्रमा पथ परियोजना को लेकर शुरू हुआ विरोध अब किसानों की आपत्तियों से आगे बढ़कर एक बड़े राजनीतिक आंदोलन का रूप ले चुका है, जिससे आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमा सकता है।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker