Congress MLA demands that the MLA colony be built in Naya Raipur instead of Nakti.
Chhattisgarh

नकटी की जगह नवा रायपुर में बने विधायक कॉलोनी, कांग्रेस विधायक ने उठाई मांग

रायपुर। माना क्षेत्र के नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी को लेकर सियासत तेज हो गई है। बिंद्रानवागढ़ से कांग्रेस विधायक जनक राम ध्रुव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर नकटी गांव की जगह नवा रायपुर में विधायक कॉलोनी बनाने की मांग की है।

अपने पत्र में विधायक जनक राम ध्रुव ने कहा है कि सैकड़ों ग्रामीणों का आशियाना उजाड़कर बनाई जाने वाली आवासीय कॉलोनी में रहना उचित नहीं होगा। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि नकटी गांव को इस परियोजना से बाहर रखा जाए और विधायक कॉलोनी के लिए नवा रायपुर में उपलब्ध सरकारी भूमि का उपयोग किया जाए।

विधायक ध्रुव ने पत्र में यह भी कहा है कि सरकार के पास नवा रायपुर में पर्याप्त भूमि उपलब्ध है, इसलिए ग्रामीणों को विस्थापित करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से ग्रामीणों के हितों को प्राथमिकता देते हुए प्रस्तावित योजना पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है।

गौरतलब है कि नकटी गांव में विधायक कॉलोनी निर्माण को लेकर पहले भी राजनीतिक विवाद हो चुका है। कांग्रेस लगातार इस मुद्दे पर राज्य सरकार को घेर रही है और ग्रामीणों के विस्थापन का विरोध कर रही है। अब कांग्रेस विधायक जनक राम ध्रुव के पत्र के बाद यह मामला एक बार फिर राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गया है।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker