Congress attacks over denial of ticket to Narottam Mishra;
Chhattisgarh

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर कांग्रेस का हमला, भूपेश बघेल बोले –

रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा के टिकट काटने पर सियासत शुरू हो गई है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा, भाजपा बड़े नेताओं को दूध से मक्खी की तरह निकाल फेंकने का काम कर रही है, इसे यूज एंड थ्रो कहा जाता है। यही भाजपा की कार्यशैली है। नरोत्तम मिश्रा जैसे वरिष्ठ फ़ायर ब्रांड नेता पूर्व गृहमंत्री को किस तरह अपमानित कर रहे है। ये साफ-साफ नजर आ रहा है। भाजपा अब सीनियर नेताओं को किनारे करने की राजनीति कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पंजाब दौरे से रायपुर लौटे। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने पंजाब दौरे को लेकर कहा, कांग्रेस की नई टीम घोषित हुई है। नियुक्ति के बाद निश्चित रूप से कुछ बातें होती है। बहुत से साथी सोचते हैं पार्टी के लिए हमारी भी भागेदारी होनी चाहिए, चूंकि 2027 का चुनाव सभी के लिए महत्वपूर्ण है। कांग्रेस में कोई भी कंप्रोमाइज्ड होगा वो नहीं चलेगा, हमारे भारत के प्रधानमंत्री ही खुद कंप्रोमाइज़्ड हैं।

कवर्धा का वीडियो सरकार की हकीकत को बता रहा

कवर्धा के वायरल वीडियो पर भूपेश बघेल ने कहा, कवर्धा का वीडियो सरकार की हकीकत को बता रहा है, क्योंकि सरकार को काम करने आता ही नहीं है। सरकार के मुखिया मंच से फरियादी को नजरअंदाज करते दिख रहे हैं। ऐसा करना बेहद गलत है। डॉ. रमन सिंह के कवर्धा के वायरल वीडियो पर तंज कसते हुए बघेल ने कहा, इसका मतलब भाजपा अब कार्यकर्ताओं को कुछ नहीं देने वाली है। इस वीडियो के माध्यम से रमन सिंह ख़ुद के लिए भी कह रहे हैं कि उनकी भी जो सीएम बनने की इच्छा थी वो भी निराशा में जा चुकी है।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker