CM Vishnudev Sai went on a surprise inspection
Chhattisgarh

सुशासन तिहार के औचक निरीक्षण पर निकले CM विष्णुदेव साय, अचानक ग्राम कोसला पहुंचे, प्रशासन में मची हलचल

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को सुशासन तिहार 2026 के तहत औचक निरीक्षण पर निकले। इस दौरान उनका हेलिकॉप्टर अचानक जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड स्थित ग्राम कोसला में उतरा। मुख्यमंत्री के अचानक गांव पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशासनिक अमले में हलचल मच गई। अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लेने लगे।

मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आत्मीय स्वागत किया। कई लोगों ने उनसे सीधे मुलाकात कर गांव की समस्याएं और जरूरतें भी बताईं। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से बातचीत कर योजनाओं के क्रियान्वयन और सरकारी सुविधाओं की जानकारी ली।

दरअसल, प्रदेश सरकार इन दिनों “सुशासन तिहार 2026” अभियान चला रही है। इसका उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है। यह अभियान 10 जून 2026 तक पूरे छत्तीसगढ़ में चलाया जाएगा। इसके तहत गांवों और शहरों में जन समस्या निवारण शिविर लगाए जा रहे हैं।

सरकार का दावा है कि शिविरों के माध्यम से लोगों की शिकायतें मौके पर सुनी जा रही हैं और कई मामलों का तत्काल निराकरण भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री खुद भी अलग-अलग जिलों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का फीडबैक ले रहे हैं।

ग्राम कोसला में मुख्यमंत्री के अचानक पहुंचने से स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड में दिखाई दिया। अधिकारियों ने गांव में चल रही योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से यह भी पूछा कि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल रहा है या नहीं।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के गांव पहुंचने पर खुशी जताई। लोगों का कहना है कि पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने इस तरह सीधे गांव पहुंचकर हालचाल जाना है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पूरे इलाके में चर्चा बनी रही

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker