National

CM शिंदे की शिवसेना ने जारी की पहली लिस्ट, जानें किसे मिला टिकट?

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए सीएम एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस दौरान शिवसेना ने पहली लिस्ट में कुल 45 कैंडिडेट के नामों का ऐलान किया है. महायुति के खेमे से यह दूसरी सूची है. इससे पहले बीजेपी ने 99 कैंडिडेट के नामों का ऐलान किया था.  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कोपरी-पचपखाड़ी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. जबकि, सदा सर्वणकर को राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे के खिलाफ माहिम से मैदान में उतारा गया है.

छवि
छवि

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए शिवसेना ने 45 प्रत्याशियों की सूची जारी की है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर सूची में शामिल उम्मीदवारों की जानकारी दी. जिसमें खुद सीएम शिंदे कोपरी पाचपाखाड़ी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. इस लिस्ट में मालेगांव, चांदीवली, बुलढाणा जैसी चर्चित विधानसभा सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया गया है.

इस बार दिलचस्प होगा महाराष्ट्र का मुकाबला!

महाराष्ट्र में इस बार सियासी मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला हैं. क्योंकि, लगभग 25 महीने पहले जून, 2022 में महाविकास अघाड़ी (MVA) सरकार गिरी थी. इसके बाद भाजपा समर्थित सरकार बनी. जिसमें शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दो-फाड़ होने के बाद राज्य में पहली बार विधानसभा चुनाव होंगे. महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में फिलहाल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार के पास 202 विधायकों का समर्थन है. 102 विधायकों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है.

अजीत पवार का महायुति सरकार को 40 MLA का है समर्थन

वहीं, एनसीपी अजीत पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 40 विधायक हैं. जबकि, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के 18 विधायक हैं. 14 निर्दलीय विधायकों ने भी एनडीए सरकार को समर्थन दिया है. सीएम एकनाथ शिंदे की सरकार को पांच अन्य छोटे दलों का समर्थन भी हासिल है.

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker