Chief Minister Vishnu Deo Sai distributed first-aid kits to Haj
Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हज यात्रियों को बांटे फर्स्ट एड किट सुरक्षित और सुखद यात्रा की दी शुभकामनाएं

रायपुर 25 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हज यात्रियों को फर्स्ट एड किट भेंट किए। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यात्रियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके सुरक्षित सफर की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि रायगढ़ सांसद के कार्यकाल से लेकर आज तक उन्हें लगातार हज यात्रियों की सेवा और स्वागत का अवसर मिल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने पहली बार दी मेडिकल किट

इस वर्ष छत्तीसगढ़ से कुल 815 हज यात्री पवित्र यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि इस बार पहली बार स्वास्थ्य विभाग की ओर से यात्रियों को विशेष चिकित्सा प्रशिक्षण दिया गया है और साथ ही जरूरी दवाइयों वाली मेडिकल किट भी उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने सभी यात्रियों से आग्रह किया कि वे अपनी इस पावन यात्रा के दौरान देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली के लिए विशेष प्रार्थना करें।

देश और प्रदेश की उन्नति के लिए मांगी दुआ

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अब हज यात्रा की प्रक्रिया आसान हुई है और वेटिंग लिस्ट का झंझट कम होने से अधिक लोगों को यह मौका मिल रहा है। उन्होंने यात्रियों से वतन की तरक्की के लिए दुआ करने की अपील की। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग ने यात्रा से जुड़ी तकनीकी जानकारियां साझा कीं। इस दौरान अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज और हज कमेटी की सीईओ डॉ. खुशबू उस्मान सहित समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker