Chief Minister dr. Mohan Yadav is breaking his own records;
Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद ही तोड़ रहे अपने रिकॉर्ड, अक्षय ऊर्जा में एमपी सबसे आगे: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी

भोपाल। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की तारीफ की। केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में सबसे बेहतर कार्य करने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की प्रशंसा की। प्रल्हाद जोशी ने उत्कृष्ट कार्यो के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में अद्भुत कार्य

उन्होंने कहा- मुख्यमंत्री डॉ मोहन खुद के बनाए रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं,अपने ही रिकॉर्ड ब्रेक करते हुए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उल्लेखनीय कार्य करते हुए अन्य राज्यों को भी दिशा दे रहे हैं। मध्यप्रदेश ने नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में अद्भुत कार्य कर दिखाया है। प्रधानमंत्री का आशीर्वाद मध्यप्रदेश को नंबर वन बनाने में मिल रहा है। सभी राज्य इस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं लेकिन मध्यप्रदेश की प्रगति सबसे तेज है।

देश के अग्रणी राज्यों में शामिल

मध्यप्रदेश की प्रगति सबसे अनूठी है। मध्यप्रदेश सभी राज्यों में उन्नत है, नई-नई परियोजनाओं से निरंतर आगे बढ़ रहा है।मध्यप्रदेश की आज देश के अग्रणी अक्षय ऊर्जा निवेश गंतव्यों में अपनी सशक्त पहचान है। राज्य में बड़े पैमाने पर अक्षय ऊर्जा उत्पादन हो रहा है। मध्यप्रदेश ऊर्जा भंडारण के माध्यम से स्वच्छ, विश्वसनीय एवं किफायती विद्युत उपलब्ध कराने की दिशा में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। मध्यप्रदेश ऊर्जा भंडारण आधारित अक्षय ऊर्जा खरीद मॉडल को सक्रिय रूप से अपनाने वाले देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है।

आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिली

नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में पंप स्टोरेज, बैटरी स्टोरेज, कोल, हाइड्रो के साथ सोलर एनर्जी के कई प्रकार उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं।मध्यप्रदेश में मुरैना सोलर ऊर्जा भण्डारण की परियोजना वर्तमान दौर में ऊर्जा उत्पादन की नई संभावनाओं को क्रियान्वित करने का उत्कृष्ट उदाहरण है। नई-नई नवकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं से स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन, आधारभूत संरचना के विकास तथा आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिली है।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker