Chief Minister meets Tribal Youth Hostel students .
Chhattisgarh

यूपीएससी प्रीलिम्स में सफल ट्राइबल यूथ हॉस्टल के छात्रों से मिले मुख्यमंत्री, कहा- मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी

द्वारका ट्राइबल यूथ हॉस्टल के 13 विद्यार्थियों ने UPSC प्रारंभिक परीक्षा में हासिल की सफलता, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 में सफलता हासिल करने वाले ट्राइबल यूथ हॉस्टल, द्वारका के विद्यार्थियों से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी और मुख्य परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफलता का मंत्र भी दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि केवल विद्यार्थियों की व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि मेहनतकश और साधारण परिवारों के सपनों की जीत भी है। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों ने सफलता हासिल की है, उनमें किसान, राजमिस्त्री और शिक्षक परिवारों के बेटे-बेटियां शामिल हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद इन युवाओं ने अपने परिश्रम और दृढ़ संकल्प से बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्यार्थियों से उनकी तैयारी, पढ़ाई के तरीके और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। छात्रों ने बताया कि ट्राइबल यूथ हॉस्टल में अध्ययन के लिए बेहतर माहौल, मार्गदर्शन और सुविधाएं मिलने से उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में काफी मदद मिली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रारंभिक परीक्षा में सफलता महत्वपूर्ण है, लेकिन असली चुनौती मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में बेहतर प्रदर्शन करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवाएं केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज और देश की सेवा का प्रभावी माध्यम हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं को बेहतर अवसर देने के लिए नई दिल्ली स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल की क्षमता 50 सीटों से बढ़ाकर 200 सीट कर दी गई है। इससे दूरस्थ जनजातीय और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को राजधानी में रहकर UPSC समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिल रहा है।

उल्लेखनीय है कि UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 में ट्राइबल यूथ हॉस्टल, द्वारका में रहकर तैयारी करने वाले 13 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। इनमें गौतम कुमार, कुलभूषण सिंह पोया, हरि चंद्र प्रकाश सिंह, मयंक रात्रे, मलिकराम पटेल, आर्यन राठौर, चेतन लाल, हरीश कुमार पटेल, किशन लाल साहू, सत्यनारायण चंद्राकर, दीक्षा दिवाकर, विकेश कुर्रे और प्रकाश पटेल शामिल हैं।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए मुख्य परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker