Chhattisgarh Shines in 'Mann Ki Baat'
Chhattisgarh

मन की बात में चमका छत्तीसगढ़: पीएम मोदी ने कोरिया के किसानों के जल संरक्षण मॉडल को सराहा, सीएम साय ने बताया गर्व का विषय

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री ने इसे राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि यह मंच देश के कोने-कोने में हो रहे सकारात्मक नवाचारों को नई ऊर्जा प्रदान करता है। विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के किसानों द्वारा जल संरक्षण के क्षेत्र में किए गए प्रयासों की प्रधानमंत्री द्वारा सराहना किए जाने पर मुख्यमंत्री ने हर्ष व्यक्त किया।

कोरिया के किसानों का ‘आवा पानी झोंकी’ मॉडल बना मिसाल मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा कोरिया जिले के किसानों के प्रयासों का उल्लेख करना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। किसानों ने ‘आवा पानी झोंकी’ जैसे अभिनव मॉडल के जरिए अपने खेतों में रिचार्ज तालाब और सोख्ता गड्ढों का निर्माण कर वर्षा जल को सहेजने का सराहनीय कार्य किया है। यह पहल अब भूजल स्तर में सुधार की एक सशक्त मिसाल बन चुकी है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे जल संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं ताकि समृद्ध और जल-संपन्न भविष्य का निर्माण हो सके।

विभिन्न सामाजिक विषयों पर दिया संदेश मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में चर्चा किए गए अन्य विषयों जैसे मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भरता, फिटनेस को बढ़ावा देने, शुगर के उपयोग में कमी और खेलों के लिए अनुकूल वातावरण निर्माण को अत्यंत उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति पर दी बड़ी जानकारी पश्चिमी एशिया की परिस्थितियों के संदर्भ में प्रधानमंत्री के संदेश का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पेट्रोलियम उत्पादों, रसोई गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर्याप्त है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु है। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र और राज्य सरकारें आपसी समन्वय के साथ हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव और मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार कृष्णा दास सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker