Chhattisgarh

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बस्तर में गरिमामय आगमन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर किया आत्मीय स्वागत

जगदलपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर पहुंचीं। मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, विधायक किरण सिंह देव और महापौर संजय पांडे ने भी राष्ट्रपति का अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति के आगमन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मां दंतेश्वरी की पावन और ऐतिहासिक धरती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि आदिवासी संस्कृति और समृद्ध परंपराओं वाले इस अंचल में उनकी गरिमामयी उपस्थिति प्रदेश के विकास और जनजातीय अस्मिता को और अधिक सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी। राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर पूरे बस्तर अंचल में उत्साह का माहौल है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker