Chhattisgarh

आबकारी विभाग का नया कांड! जॉइनिंग के बाद भी कर्मचारियों की अटेंडेंस गायब, महीनों से मुफ्त में काम कराने के आरोप…

शराब दुकानों में कर्मचारियों की जॉइनिंग के बाद भी एक महीने तक अटेंडेंस नहीं लगाने का आरोप, ट्रांसफर लेकर पहुंचे कर्मचारियों से कई महीनों तक बिना भुगतान काम कराने की शिकायत...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर एक नया मामला सामने आया है, जिसने विभागीय व्यवस्था और शराब दुकानों के संचालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि शराब दुकानों में कर्मचारियों की जॉइनिंग होने के बावजूद उनकी अटेंडेंस समय पर दर्ज नहीं की जा रही है। कई कर्मचारियों का दावा है कि जॉइनिंग के बाद करीब एक महीने तक उनकी उपस्थिति ही दर्ज नहीं की गई।

Oplus_16908288

मामला यहीं खत्म नहीं होता। आरोप यह भी है कि एक शराब दुकान से दूसरी दुकान और एक शहर से दूसरे शहर ट्रांसफर होकर पहुंचे कर्मचारियों से कई-कई महीनों तक काम तो कराया गया, लेकिन उनकी अटेंडेंस और भुगतान की प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई।

जॉइनिंग हुई, लेकिन अटेंडेंस का अता-पता नहीं?

शराब दुकानों में नियुक्ति या स्थानांतरण के बाद कर्मचारी नियमित रूप से अपनी ड्यूटी पर पहुंच रहे हैं। लेकिन आरोप है कि संबंधित कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने में जानबूझकर देरी की जा रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर कर्मचारी विभागीय व्यवस्था के तहत काम कर रहे हैं तो उनकी अटेंडेंस समय पर क्यों नहीं लगाई जा रही? सबसे बड़ा सवाल यह है कि अटेंडेंस रिकॉर्ड में देरी का खामियाजा आखिर कर्मचारियों को क्यों भुगतना पड़ रहा है?

ट्रांसफर लेकर पहुंचे कर्मचारी, महीनों से काम कराने का आरोप...

कुछ कर्मचारियों के मामले में आरोप है कि वे जब एक शहर से दूसरे शहर स्थानांतरित हो कर जाते हैं और नई जगह पहुंचकर अपनी ड्यूटी की शुरुआत करते हैं, इसके बावजूद उनकी सेवा, अटेंडेंस और भुगतान को लेकर कथित तौर पर लंबी प्रक्रिया चलती रही।

नाम न उजागर करने की शर्त पर कर्मचारियों ने बताया कि उनसे कई महीनों तक नियमित काम लिया गया, लेकिन भुगतान की स्थिति स्पष्ट नहीं की गई। यदि ये आरोप सही हैं तो यह सवाल बेहद गंभीर है कि आखिर किस आधार पर कर्मचारियों से लंबे समय तक काम कराया गया?

इन्नो सोर्स कंपनी की भूमिका पर भी सवाल...

पूरे मामले में इन्नो सोर्स कंपनी की भूमिका भी सवालों के घेरे में बताई जा रही है। कर्मचारियों की नियुक्ति, ट्रांसफर, अटेंडेंस और भुगतान की प्रक्रिया में कंपनी की क्या जिम्मेदारी है और विभागीय अधिकारियों की निगरानी किस स्तर पर होती है, इसे लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Oplus_16908288

मामले में यह भी जानना जरूरी होगा कि कर्मचारियों की जॉइनिंग के बाद उनकी अटेंडेंस दर्ज करने की जिम्मेदारी किस अधिकारी या एजेंसी की है और अगर अटेंडेंस नहीं लगी तो इतने लंबे समय तक इस पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

आबकारी विभाग के अधिकारियों से उठे गंभीर सवाल...

इस पूरे मामले ने आबकारी विभाग के संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। कर्मचारियों से काम लेने के बावजूद यदि उनकी अटेंडेंस और भुगतान प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं होती है, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी?

अब देखने वाली बात यह होगी कि विभाग इन आरोपों की जांच करता है या फिर मामला कागजी कार्रवाई तक ही सीमित रह जाएगा।

Chaiपुर
Show More

Nation Update

Our Mission NATION UPDATE News is the Best Online News Channel in Chhattisgarh. News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker