International
ईरान पर इजरायल का भीषण हमला! तेहरान समेत 6 बड़े शहरों में सुनाई दिए धमाके, सैन्य मुख्यालय और सरकारी इमारतें बनीं निशाना

तेहरान, 30 मार्च 2026। इजरायल ने ईरान के तेहरान, कराज, शिराज, क़ोम, अबादान और तब्रीज़ समेत कई शहरों में हवाई हमले किए हैं। इजरायल का कहना है कि उसके हमले सैन्य मुख्यालयों, पुलिस स्टेशनों और सरकारी इमारतों को निशाना बनाकर किए गए हैं। हमलों के बाद इन शहरों में सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है। अभी तक हताहतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।



