बहन का शव लेकर बैंक पहुंचा भाई, देशभर में गूंजा मामला, अब मिली 10 लाख की मदद

भुवनेश्वर से सामने आए सनसनीखेज मामले में मृत बहन के बैंक खाते से पैसे निकालने के लिए भाई का शव लेकर बैंक पहुंचना देशभर में चर्चा का विषय बना
ओडिशा के केंदुझर जिले के मल्लीपशी क्षेत्र के रहने वाले जीतू मुंडा बैंक से पैसे निकालने पहुंचे, कर्मचारियों ने पहचान का प्रमाण मांगा, इसके बाद वह बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंच गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई
घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया, जिलाधिकारी और मंत्री के हस्तक्षेप के बाद जीतू मुंडा को बैंक की जमा राशि वापस दिलाई गई
मामले की जांच में बैंक कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई, मुख्यमंत्री के निर्देश पर आरडीसी स्तर पर जांच कराई गई
इस बीच, Alakh Pandey ने आगे आकर ऑनलाइन माध्यम से जीतू मुंडा को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी
कांग्रेस के दो पूर्व पीसीसी अध्यक्षों ने भी बैंक पहुंचकर 24 हजार रुपये की अतिरिक्त मदद दी




