International

14 वर्षीय छात्रा पर चाकू से हमला कर हत्या, 13 वर्षीय छात्रा हमले में घायल…

बर्लिन। जर्मनी में एक व्यक्ति ने 14 वर्षीय एक छात्रा पर चाकू से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी वहीं 13 वर्षीय एक अन्य छात्रा इस हमले में घायल हो गई है। बता दें कि घटना के समय दोनों छात्राएं स्कूल जा रही थीं। पुलिस ने यह जानकारी दी। दक्षिण-पश्चिमी शहर उल्म की पुलिस ने बताया कि इलेरकिर्चबर्ग में सुबह करीब साढ़े सात बजे हमला किया गया और इसके बाद दोनों लड़कियों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘ चिकित्सकों ने उसे बचाने की भरकस कोशिश की, लेकिन उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।’’

पुलिस ने बताया कि 13 वर्षीय लड़की भी गंभीर रूप से घायल हुई है, लेकिन उसकी जान को खतरा नहीं है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों लड़कियों जर्मनी की नागरिक हैं। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के पास एक शरणार्थी आश्रय से 27 वर्षीय एक व्यक्ति को मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह व्यक्ति इरीट्रिया का नागरिक है और उसके पास से चाकू भी बरामद हुआ है। यह व्यक्ति भी घायल है। मामले में दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।

जांचकर्ता हमले के पीछे का मकसद और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि लड़कियां व हमलावर परिचित थे या नहीं । जर्मनी की गृह मंत्री नैन्सी फेज़र ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ एक लड़की की मौत की खबर से दुखी हूं और घायल लड़की के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं। परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।’’ पुलिस ने अपने बयान में लोगों से शरणार्थियों और अन्य विदेशियों के खिलाफ मन में बैर न लाने व उन पर किसी तरह का शक न करने की अपील की है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

Our Mission NATION UPDATE News is the Best Online News Channel in Chhattisgarh. News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker