National
काउंटिंग के बीच बड़ा आदेश, फाइल हटाने और नष्ट करने पर सख्त रोक

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच राज्य के मुख्य सचिव ने सभी विभागों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि कोई भी महत्वपूर्ण फाइल या दस्तावेज कार्यालय से न हटाया जाए, न ही उसे क्षतिग्रस्त किया जाए।
मुख्य सचिव ने सभी विभागीय सचिवों और कार्यालय प्रमुखों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी प्रकार की फाइल को बाहर ले जाने पर रोक रहेगी। यह कदम मतगणना के दौरान प्रशासनिक पारदर्शिता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए उठाया गया है।
प्रशासन ने अधिकारियों को सतर्क रहने और सभी रिकॉर्ड सुरक्षित रखने को कहा है, ताकि किसी भी तरह की अनियमितता या विवाद की स्थिति से बचा जा सके।




