ChhattisgarhState
एनएच-63 पर ट्रेलर पलटने के बाद लगी भीषण आग, चालक की मौत की आशंका

बीजापुर। बीजापुर जिले के एनएच-63 पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गदामल्ली चौक नयापारा मिंगाचल के पास रायपुर पासिंग नंबर का एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर के तुरंत बाद ट्रेलर में आग लग गई और देखते ही देखते पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया।
जानकारी के अनुसार ट्रेलर हैदराबाद की ओर जा रहा था। हादसे के बाद चालक का काफी देर तक कोई पता नहीं चल पाया। आशंका जताई जा रही है कि चालक की आग में जलकर मौत हो गई है।
घटना की सूचना मिलते ही नैमेड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और चालक की तलाश जारी है।



