ChhattisgarhDurg

अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, 78 वर्ष की उम्र में हैदराबाद में ली अंतिम सांस

रायपुर। दुर्ग के अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का 78 साल की उम्र में आज निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, वे लंबे समय से फेफड़े की बीमारी से पीड़ित थे। उनका इलाज हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस ली। उनके निधन पर भाजपा नेताओं और क्षेत्रवासियों ने शोक जताया है। निधन की सूचना मिलते के बाद स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंन्द्र यादव, विधायक ललित चन्द्राकर, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे हैं।

छत्तीसगढ़ की राजनीति में अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से अपनी पहचान बनाने वाले भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का राजनीतिक सफर कई महत्वपूर्ण पड़ावों से होकर गुजरा है। वे दो बार अहिवारा विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए। पहली बार वर्ष 2008 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना।

वर्ष 2023 में 75 वर्ष की आयु में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद वे छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा के सबसे बुजुर्ग विधायकों में शामिल हुए। उनकी राजनीतिक वरिष्ठता को देखते हुए राज्य सरकार ने अक्टूबर 2025 में उन्हें छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने 25 नवंबर 2025 को मंत्रालय में इस पद का कार्यभार ग्रहण किया।

12 अगस्त 1948 को हुआ था जन्म

डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का जन्म 12 अगस्त 1948 को छत्तीसगढ़ में हुआ था। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर से प्राप्त की। जानकारी के अनुसार, उन्होंने वर्ष 1985 में एमए और बीएड की डिग्री हासिल की। इसके बाद शासकीय सेवा से जुड़े। सेवानिवृत्ति के बाद राजनीति में सक्रिए हुए।

2008 में पहली बार बने विधायक

उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से हुई। वर्ष 2008 में भाजपा प्रत्याशी के रूप में उन्होंने पहली बार विधानसभा चुनाव जीतकर सदन में प्रवेश किया। इसके बाद वर्ष 2023 में उन्होंने दोबारा इसी सीट से जीत दर्ज की और छठवीं विधानसभा के सदस्य बने।

विधायक के निधन से भाजपा को हुई अपूरणीय क्षति : किरण सिंह देव

अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने x पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता एवं अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद, हृदयविदारक एवं स्तब्ध कर देने वाला है। उनका संपूर्ण जीवन जनसेवा, संगठन के प्रति समर्पण और क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा। उनका निधन भाजपा परिवार एवं छत्तीसगढ़ की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker