Chhattisgarh

भाजयुमो की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक संपन्न, युवाओं को बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का मिला मंत्र

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। समापन सत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी और प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कंडेय सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती, नए युवाओं को पार्टी से जोड़ने और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है। पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और अनुशासन, समर्पण व सेवा भाव के साथ काम करने का आह्वान किया। साथ ही सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग और नए मतदाताओं को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की ऊर्जा, उत्साह और संघर्ष की पहचान है। संगठन की मजबूती बूथ से शुरू होती है। युवा कार्यकर्ताओं को केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रहकर समाज के हर वर्ग के बीच पहुंचना चाहिए और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। इस विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी युवा मोर्चा की है।

युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी ने कार्यकर्ताओं को आगामी संगठनात्मक कार्ययोजना की जानकारी देते हुए बूथ स्तर पर संगठन विस्तार और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का युवा केवल भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की परिवर्तनकारी शक्ति है। युवाओं को सोशल मीडिया से लेकर मैदानी गतिविधियों तक हर मोर्चे पर सक्रिय रहना चाहिए और विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में निर्णायक भूमिका निभानी चाहिए।

डॉ. जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रगौरव का प्रतीक बनकर उभरा है। इस यात्रा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी युवा पीढ़ी के कंधों पर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विपक्ष की राजनीति का तथ्यों के साथ जवाब देने, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और गांव-गांव तक भाजपा की विचारधारा एवं सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने की अपील की।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर युवा मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री अर्पिता बड़जेना, प्रदेश प्रभारी वैभव बैस, प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी हिमांशु यादव, राष्ट्रीय सह कार्यालय प्रभारी मोहित सोनी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य गजेंद्र सिंह तोमर एवं अनमोल झा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker