ChhattisgarhState

छात्रावासों का मेस बजट बढ़ाने की मांग, टीएस सिंहदेव ने CM साय को लिखा पत्र

रायपुर। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रदेश के छात्रावासों और आश्रमों में रहने वाले विद्यार्थियों के भोजन एवं नाश्ते की दैनिक राशि (मेस बजट) में बढ़ोतरी की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर पिछले तीन वर्षों से मेस बजट में वृद्धि नहीं होने और छात्रावास अधीक्षकों की विभिन्न समस्याओं की ओर शासन का ध्यान आकर्षित कराया है।

टीएस सिंहदेव ने अपने पत्र में बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ ने दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित छात्रावासों और आश्रमों में रहने वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा अधीक्षक संवर्ग की पांच सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग की है। इसी सिलसिले में संघ ने 12 नवंबर 2026 को अपनी मांगों के समर्थन में एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल भी की थी।

उन्होंने कहा कि छात्रावासों में रहने वाले बच्चों के भोजन और नाश्ते के लिए निर्धारित दैनिक राशि में पिछले तीन वर्षों से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इस दौरान दाल, चावल, खाद्य तेल, सब्जियों, मसालों, ईंधन और अन्य खाद्य सामग्रियों की कीमतों में काफी वृद्धि हुई है। ऐसे में पुरानी दरों पर बच्चों को सुबह का नाश्ता और दोनों समय पौष्टिक एवं संतुलित भोजन उपलब्ध कराना मुश्किल होता जा रहा है।

उन्होंने पत्र में चिंता जताई कि पर्याप्त पौष्टिक आहार नहीं मिलने से विद्यार्थियों के शारीरिक विकास, रोग प्रतिरोधक क्षमता और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। इसका सीधा प्रभाव उनकी पढ़ाई पर भी पड़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को ध्यान में रखते हुए मेस बजट में महंगाई के अनुरूप वृद्धि करना आवश्यक है।

एचएमएस पोर्टल पर कटौती का मुद्दा भी उठाया

टीएस सिंहदेव ने छात्रावास प्रबंधन प्रणाली (HMS) पोर्टल पर विद्यार्थियों की एक-दो दिन की अनुपस्थिति के आधार पर मेस बजट में कटौती किए जाने पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सामूहिक रसोई में गैस, मसालों और रसोइयों सहित अन्य खर्च लगभग स्थिर रहते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की न्यूनतम 24 दिनों की उपस्थिति पर पूरा मेस बजट स्वीकृत किया जाना न्यायसंगत होगा।

अधीक्षकों के लिए 24 घंटे की ड्यूटी और आवास की समस्या

पत्र में छात्रावास अधीक्षकों की कार्य परिस्थितियों का भी उल्लेख किया गया है। सिंहदेव ने बताया कि अधीक्षकों को 24 घंटे सातों दिन ड्यूटी करनी पड़ती है। उन्हें अवकाश नहीं मिल पाता और छात्रावास परिसर में परिवार के सदस्यों के साथ रहने की अनुमति भी नहीं है। उन्होंने अधीक्षकों के परिवारों के लिए छात्रावास परिसर से लगे स्थान पर आवासीय व्यवस्था विकसित करने का सुझाव दिया है, ताकि वे परिवार के साथ रहते हुए अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

इसके अलावा उन्होंने छात्रावासों में बर्तन, सफाई सामग्री, प्राथमिक उपचार और आकस्मिक खर्चों के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराने, ऑनलाइन उपस्थिति के लिए कंप्यूटर एवं इंटरनेट संसाधन देने, शिक्षक संवर्ग के प्रभारी अधीक्षकों को विश्क ऐप की बाध्यता से छूट देने तथा अधीक्षक संवर्ग के कैडर पुनर्गठन और कार्य परिस्थितियों में सुधार की मांगों पर भी विचार करने का आग्रह किया है।

इसके साथ ही टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और पोषण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भोजन एवं नाश्ते की दैनिक राशि में तत्काल वृद्धि करने तथा छात्रावास अधीक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश देने की मांग की है।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker