स्मार्ट मीटर पर उपभोक्ताओं की शिकायतों के बीच अहम बैठक, इंद्रावती भवन में होगा मंथन

रायपुर। बिजली के स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों के बीच 12 अक्टूबर को जिलों के बजट प्रभारी अधिकारी जिला स्तर के प्री-पेड स्मार्ट मीटर के नोडल अधिकारियों की बैठक होने जा रही है.
इस संबंध में जारी सूचना के अनुसार, लोक शिक्षण वित्त नियंत्रक आरएल मसिया की अध्यक्षता में 12 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर में बैठक आयोजित की गई है. बैठक में बिजली बिल भुगतान एवं विद्युत कनेक्शन में स्मार्ट मीटर लगाए जाने, मजदूरी भुगतान की स्थिति व्यय अनुसार, महालेखाकार रायपुर को उपलब्ध कराये जाने वाले अव्ययित राशि की प्रपत्रानुसार जानकारी, Ifmisnestgen में बजट प्रविष्टि पर चर्चा, NSDL में Active PRAN की जानकारी, BCO Reconsilation की जानकारी और अन्य विषय पर चर्चा की जाएगी.




