Chhattisgarh

रायपुर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी का अपहरण, 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी; UP से 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी के अपहरण की गुत्थी को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर सुलझा लिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वाहन और पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के चलते आरोपियों ने अपहरण की इस वारदात को अंजाम दिया था।

पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

जानकारी के मुताबिक, 2 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे प्रतीक राय की पत्नी अनिता राय ने खमतराई थाने पहुंचकर बताया कि उनके पति घर वापस नहीं लौटे हैं और उनका मोबाइल भी बंद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया।

CCTV फुटेज ने खोले राज

CCTV फुटेज के बारीकी से अवलोकन में सामने आया कि उसी दिन दोपहर करीब 2:28 बजे तीन अज्ञात लोग प्रतीक राय को काले रंग की स्कॉर्पियो में जबरदस्ती बैठाकर अपने साथ ले गए थे। इसके बाद पुलिस ने वाहन की पहचान और उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए तकनीकी सर्विलांस शुरू किया।

तकनीकी सर्विलांस से UP तक पहुंची पुलिस

वाहन के उत्तर प्रदेश की ओर जाने की जानकारी सामने आने के बाद रायपुर पुलिस ने तत्काल अंतर्राज्यीय पुलिस समन्वय स्थापित किया। अहरौरा पुलिस को वाहन की लोकेशन, संभावित रूट और टोल प्लाजा से जुड़ी जानकारी साझा की गई।

इसके साथ ही चौपन, रॉबर्ट्सगंज समेत संभावित मार्गों पर संबंधित पुलिस टीमों को अलर्ट कर नाकाबंदी और चेकिंग शुरू कराई गई। रायपुर पुलिस द्वारा लगातार साझा की जा रही तकनीकी और टोल संबंधी जानकारी के आधार पर UP पुलिस ने संदिग्ध वाहन की निगरानी की।

हिरासत में 3 आरोपी

लगातार ट्रैकिंग और नाकाबंदी के बाद थाना अहरौरा, जिला मिर्जापुर पुलिस ने संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोक लिया। वाहन में सवार तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान अभय सिंह (28), बृहस्पत देव सिंह (27) और आदर्श सिंह (24) के रूप में हुई है। तीनों उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के निवासी बताए गए हैं।

सामने आई अपहरण की वजह

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन और पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के चलते प्रतीक राय को जबरदस्ती अपने साथ ले जाया गया था। आरोपियों द्वारा उसे उत्तर प्रदेश की ओर ले जाया जा रहा था।

थाना खमतराई प्रभारी और टीम का विशेष योगदान

आरोपियों को वैधानिक कार्रवाई के लिए रायपुर लाने पुलिस टीम उत्तर प्रदेश से रवाना हो चुकी है। इस पूरी कार्रवाई में खमतराई थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र जायसवाल सहित थाना टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker