Chhattisgarh

प्रशिक्षण के बाद कांग्रेस का फोकस जमीनी लड़ाई पर, पीसीसी चीफ दीपक बैज बोले-

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सभी ब्लॉक अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन हुआ। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण अभियान के तहत अलग-अलग संभागों में ब्लॉक अध्यक्षों को संगठन को मजबूत करने, जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण अभियान की शुरुआत बस्तर संभाग से की गई थी। इसके बाद दुर्ग, सरगुजा और बिलासपुर संभाग में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। अंतिम चरण में रायपुर संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसका आज समापन हुआ। रायपुर संभाग के प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने ब्लॉक अध्यक्षों को संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी की रणनीति से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया।

कांग्रेस की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता में PCC चीफ दीपक बैज ने कहा, पूरे प्रदेश को 5 संभागों में बांटकर ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया। 3-3 दिन का हमने सभी संभागों का प्रशिक्षण किया। 307 ब्लॉक अध्यक्ष अब BJP के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। आम जनता के बीच जाकर सरकार की नाकामियां बताएंगे। अब जमीनी स्तर पर कांग्रेस काम करेगी। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, धनेंद्र साहू भी मौजूद रहे।

असम घटना पर बैज बोले – जनता के रुझान से डरी है भाजपा

भूपेश बघेल के काफिले पर हमला पर दीपक बैज ने कहा, EX CM भूपेश बघेल और गौरव गोगई के ऊपर असम में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने पथराव किया। ये चिंताजनक बात है। पथराव से कई गाड़ियों के कांच टूटे हैं। असम में लोकसभा के उप चुनाव चल रहे हैं। बीजेपी जनता के रुझान के अनुसार डरी हुई है। बीजेपी कार्यकर्ता हमारे लोगों पर हमला कर रही है। क्या यही लोकतंत्र है? भाजपाइयों में कानून का डर नहीं है। इस घटना की कांग्रेस निंदा करती है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

‘गायों को सुरक्षा नहीं दे पा रही सरकार’

बलौदाबाजार-भाटापारा ब्लॉक में बंद गोदाम में 20 गायों की मौत मामले में दीपक बैज ने कहा, पूरे प्रदेश में गायें भूख से मर रही हैं। हाइवे रोड में एक्सीडेंट से गाय मर रही हैं। बिलासपुर, कवर्धा, दुर्ग जैसे कई शहरों में 240 से ज्यादा गाय की मौत हुई है। ये सरकार गाय पर राजनीति करती है और गाय को सुरक्षा नहीं दे पा रही है। गायों के भूखे मरने की नौबत आ गई है। सरकार कुछ नहीं कर रही है।

‘TRP बढ़ाने कोर्ट जा रहे अजय चंद्राकर’

स्वतंत्रता दिवस पर वायरल वीडियो के मामले में अजय चंद्राकार के कोर्ट जाने पर दीपक बैज ने कहा, मीडिया में बने रहने के लिए अजय चंद्राकर कोर्ट की शरण ले रहे हैं। वे अपनी TRP बढ़ाने कोर्ट जा रहे हैं। उन्हें कोर्ट जाने दो कोई दिक्कत नहीं है।

‘प्रदेश में भाजपा नेता भी सुरक्षित नहीं’

रायपुर में बीजेपी पार्षद प्रीतम ठाकुर पर हमला होने पर PCC चीफ दीपक बैज ने BJP पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, ये पहली बार नहीं हुआ है। भाजपा सरकार में आम जनता असुरक्षित है। बीजेपी नेता भी सुरक्षित नहीं है। पवन साय की गाड़ी में हमला हुआ था। कई बीजेपी नेताओं पर हमला हो चुका है। हमारे पूर्व मेयर को 50 करोड़ की फिरौती को लेकर धमकी मिली है।गणेश पंडाल में चाकूबाजी हो रही है। गृहमंत्री और मुख्यमंत्री को कोई मतलब नहीं है। कानून व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है।

‘सरकार ने UPI टैक्स से निकाला लूटने का नया तरीका’

मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कांग्रेस प्रशिक्षण पर तंज कसा है। गुरु-चेला वाले बयान पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, श्यामबिहारी जायसवाल के स्तर की यह बात नहीं है। नकल को अकल की जरूरत भाजपा को है। श्याम बिहारी को केदार कश्यप से पूछना चाहिए। केदार कश्यप को पूछे श्याम बिहारी जायसवाल कि कैसे नकल के लिए अकल चाहिए। UPI में टैक्स को लेकर दीपक बैज ने कहा, GST सुधार, टैक्स कटौती के बाद भी आम जनता को राहत नहीं मिली है। खाद्य समेत कई सामग्रियों का दाम बढ़ चुका है। UPI टैक्स से लूटने का नया तरीका सरकार ने निकाला है। देशभर में महंगाई दोगुनी बढ़ चुकी है।

‘घुसपैठी के नाम पर राजनीति कर रही भाजपा’

घुसपैठी मामले में बैज ने कहा, भाजपा को घुसपैठी के नाम से राजनीति करना है। घुसपैठी कहां है?, देश के नागरिक घुसपैठी हैं क्या.? क्या मजदूर दूसरे जगह काम करने नहीं आ सकता है? क्या अपने देश के अंदर रोजी-रोटी के लिए नहीं जा सकता?सरकार अपने देश के नागरिकों को घुसपैठी बताने लग गई है। सरकार के पास राजनीति करने के लिए कुछ नहीं बचा है।

‘स्मार्ट मीटर से जनता को लूट रही सरकार’

स्मार्ट मीटर को लेकर दीपक बैज ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, स्मार्ट मीटर जनता की कमाई लूटने लगाया जा रहा है। सरकार सेल्समैन बनकर काम कर रही है। बिजली विभाग ने खुद दावा किया है कि स्मार्ट बिजली मीटर में लूट हो रही है। जनता के पैसों का दुरुपयोग हो रहा है।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker