Chhattisgarh

50 करोड़ से बदलेगा नंदनवन का स्वरूप, PPP मॉडल पर होगा कायाकल्प

रायपुर। रायपुर जिले के अटारी गांव स्थित नंदनवन का जल्द ही कायाकल्प किया जाएगा। इसे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर नए और आकर्षक स्वरूप में विकसित करने की तैयारी है। मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों ने मुख्य सचिव विकासशील के समक्ष नंदनवन पुनर्विकास परियोजना का प्रस्तुतिकरण किया।

परियोजना के तहत नंदनवन के विकास पर करीब 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का अनुमान है। इसका क्रियान्वयन पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत किया जाएगा। योजना में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ बॉटनिकल गार्डन को नए सिरे से विकसित और पुनर्जीवित करने पर जोर दिया गया है। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं और आकर्षण विकसित किए जाएंगे।

बैठक में मुख्य सचिव ने परियोजना की समीक्षा करते हुए पर्यटकों की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने नंदनवन को ऐसा विकसित करने पर जोर दिया, जिससे यहां आने वाले लोगों को बेहतर अनुभव मिल सके और पर्यटन को भी बढ़ावा मिले।

बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, वित्त विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद, NRDA के सीईओ चंदन कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker