क्वींस यूनाइटेड ग्रुप ने मनाया सावन उत्सव, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

रायपुर। राजधानी रायपुर के VIMTARA में क्वींस यूनाइटेड वुमेंस ग्रुप की ओर से सावन उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने शामिल होकर सावन की उमंग, हरियाली और सामाजिक समरसता का उत्सव मनाया।
सावन उत्सव के दौरान महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर पहुंचीं। गीत-संगीत, मनोरंजक गतिविधियों और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं ने कार्यक्रम में खासा उत्साह भर दिया। महिलाओं ने प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा, फुर्ती और उत्साह का प्रदर्शन किया। इस दौरान स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता की भी झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम में झांसी की रानी की आकर्षक प्रस्तुति ने विशेष रूप से सभी का ध्यान खींचा। पारंपरिक संस्कृति और सामाजिक समरसता के अनोखे मेल ने आयोजन को खास बना दिया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को आयोजन समिति की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर महिलाओं में खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली।
आयोजन को सफल बनाने में नेहा शर्मा, रुचि नरूला और पूजा शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ संस्कृति और सामाजिक एकता से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।



