Madhya Pradesh

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: नर्मदा के लिए ‘नमन मिशन’ को मंजूरी, बच्चों के लिए चलेगा टैलेंट सर्च प्रोग्राम

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश के विकास, पर्यावरण संरक्षण और युवाओं के प्रोत्साहन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। बैठक के बाद लोक निर्माण (PWD) मंत्री राकेश सिंह ने प्रेस वार्ता में कैबिनेट के फैसलों की विस्तृत जानकारी दी।

नर्मदा की स्वच्छता के लिए “नमन मिशन”

नर्मदा नदी को निर्मल और अविरल बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने “नमन मिशन” शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत अगले 5 वर्षों में ₹100 करोड़ का राज्य अनुदान दिया जाएगा। इस मिशन का मुख्य फोकस नर्मदा जल की स्वच्छता, प्रदूषण नियंत्रण और नदी घाटों की व्यापक सफाई पर रहेगा।

खेल प्रतिभाओं के लिए टैलेंट सर्च प्रोग्राम

प्रदेश में 5 से 15 वर्ष के बच्चों में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए विशेष टैलेंट सर्च प्रोग्राम चलाया जाएगा। इसके जरिए प्रतिभाशाली बच्चों व खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग दी जाएगी।

कैबिनेट के अन्य प्रमुख निर्णय

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विकास: विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए अगले 5 वर्षों के लिए ₹492 करोड़ की भारी राशि मंजूर की गई है।रोजगार व इंफ्रास्ट्रक्चर: मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MPRDC) में 35 नए पदों के सृजन को स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा कामकाजी महिलाओं की सुविधा के लिए 4 नए वर्किंग वुमन हॉस्टल बनाए जाएंगे।

औद्योगिक निवेश: राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए 9 हजार एकड़ भूमि पर ₹8,000 करोड़ के निवेश प्रस्तावों हेतु 11 स्थानों का चयन कर केंद्र सरकार को भेजा गया है, जिसकी दिल्ली में आयोजित पहली बैठक में सराहना भी की गई।

योजनाओं में अव्वल MP: ‘पीएम धन धान्य योजना’ में मध्य प्रदेश देश भर में अव्वल रहा है, जिसमें डिंडोरी जिला पूरे देश में पहले स्थान पर आया है।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker