Chhattisgarh

तिरंगा यात्रा पर भूपेश बघेल का BJP पर हमला, बोले- तिरंगे का अपमान करने वाले आज राष्ट्रप्रेम सिखा रहे

रायपुर। तिरंगा यात्रा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा  सरकार पर निशाना साधा है। विजय शर्मा के तीन दिनों तक बस्तर में तिरंगा यात्रा को लेकर बघेल ने कहा, बीजेपी की तब सरकार थी तो बस्तर में काला झंडा फहराया जाता था। हमारी सरकार बनी तो एक जगह काले झंडे नहीं फहराया गया। सभी पंचायत में पहली बार चुनाव हुए।

उन्होंने कहा, बीजेपी सरकार में पंचायत के चुनाव भी नहीं होते थे। 52 साल तक आरएसएस के कार्यालय में झंडा नहीं फहराया गया। तिरंगा का अपमान करने वाले लोग आज तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। अपने आपको राष्ट्र प्रेमी बता रहे हैं। ये अंग्रेजों के मुखबिरी का काम करने वाले लोग हैं। तलवा चाटने वाले लोग हमें देशभक्ति बताएंगे।

महतारी वंदन योजना के नाम पर सिर्फ गुमराह कर रहे

दो बांग्लादेशी की गिरफ्तारी को लेकर बघेल ने कहा, 15 साल बीजेपी की सरकार थी। 2 साल और हो गए यानि 17 सालों में सिर्फ दो बांग्लादेशियों को पकड़े हैं। यह उनकी उपलब्धियां है। बांग्लादेश के नाम पर भाजपा तो खूब हल्ला कर थे। महतारी वंदन की राशि 40 साल के ऊपर बिना शादी हुए महिलाओं को मिलने को लेकर उन्होंने कहा, 2024 में लागू हुआ उसके बाद आज तक हजारों शादियां हुई है, उनका नाम पोर्टल में क्यों नहीं है? पोर्टल बंद करके क्यों रखे हैं? क्या उनको नहीं मिलना चाहिए, ये लोग सिर्फ गुमराह कर रहे हैं।

ईडी पर बीजेपी का एजेंट के रूप मे काम करने का आरोप

भूपेश बघेल ने कहा, नई उद्योग नीति के बावजूद लोग पलायन कर रहे हैं। यहां के मजदूर को जम्मू कश्मीर में आतंकवादी मार देते हैं। रोजगार को लेकर छत्तीसगढ़ में कोई अवसर नहीं है। मनरेगा में गरीब लोगों को काम मिल रहा था उसे भी सरकार ने छीन लिया। बघेल ने कहा, छत्तीसगढ़ में अभी तक एक उद्योग नहीं लगा है। ढाई सालों में किसी को नई नौकरी नहीं मिली। भाजपा सरकार किस औद्योगिक नीति की बात करते हैं। उन्होंने ईडी पर बीजेपी का एजेंट के रूप मे काम करने का आरोप लगाया। भूपेश बघेल ने कहा, प्रदेश में अफीम की खेती होती है। पकड़े गए दो लोग छूट भी गए, ईडी क्या कर रही? सीधे-सीधे मनी लॉन्ड्रिंग है उसमें ईडी कुछ नहीं कर रही। अभी छत्तीसगढ़ में शराब ओवर रेट बिक रही है।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker