Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया अंतरिक्ष अन्वेषण दीर्घा का शुभारंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भोपाल स्थित आंचलिक विज्ञान केंद्र में अत्याधुनिक ‘हॉल ऑफ स्पेस एक्सप्लोरेशन’ (अंतरिक्ष अन्वेषण गैलरी) का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने गैलरी का अवलोकन किया। दोनों नेताओं ने विभिन्न इंटरैक्टिव प्रदर्शों को देखा और उनकी सराहना की। इस परियोजना के विकास में भोपाल जिला प्रशासन भी सहभागी रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान और स्पेस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने बताया कि कम लागत में तैयार की गई यह गैलरी विद्यार्थियों की वैज्ञानिक जिज्ञासा को बढ़ावा देने और उन्हें विश्वस्तरीय वैज्ञानिक अनुभव उपलब्ध कराने का माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि यह गैलरी मध्यप्रदेश के गौरव को नई पहचान देगी।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का हृदय है और संस्कृति संरक्षण के साथ-साथ अब अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भी अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि यह गैलरी विद्यार्थियों और आम नागरिकों को अंतरिक्ष विज्ञान की आधुनिक तकनीकों और शोध से जोड़ने का प्रभावी मंच बनेगी। उन्होंने इसे मध्यप्रदेश की स्पेस पॉलिसी को मजबूती देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रयासों की सराहना की।

आंचलिक विज्ञान केंद्र में स्थापित यह गैलरी केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (एनसीएसएम) और भोपाल जिला प्रशासन के सहयोग से विकसित की गई है। यहां ब्रह्मांड की उत्पत्ति से लेकर आधुनिक अंतरिक्ष अभियानों तक की वैज्ञानिक यात्रा को आकर्षक और अनुभवात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

गैलरी में 30 से अधिक इंटरैक्टिव और इमर्सिव प्रदर्श लगाए गए हैं, जिनमें स्पेस फ्लाइट सिम्युलेटर, स्पेस वॉक, 3-डी खगोलीय अवलोकन, अंतरिक्ष में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), स्पेस टूरिज्म, रॉकेट और अंतरिक्ष यान की कार्यप्रणाली, कक्षीय यांत्रिकी तथा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जैसी अवधारणाओं को सरल और रोचक ढंग से समझाया गया है।

इसके अलावा भारत की अंतरिक्ष यात्रा को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। थुम्बा से पहले साउंडिंग रॉकेट के प्रक्षेपण, आर्यभट्ट, चंद्रयान, मंगलयान, आदित्य-एल1 और आगामी गगनयान मिशन तक की उपलब्धियों को गैलरी में दर्शाया गया है। यह गैलरी विद्यार्थियों, शोधार्थियों और आम नागरिकों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी।

कार्यक्रम में भोपाल महापौर मालती राय, नगर निगम सभापति किशन सूर्यवंशी, आंचलिक विज्ञान केंद्र के निदेशक साकेत सिंह कौरव, मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक अनिल कोठारी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker