Young Indian Parliament 2026:
Chhattisgarh

यंग इंडियन पार्लियामेंट 2026: मॉक संसद में विद्यार्थियों ने सीखी लोकतंत्र की कार्यप्रणाली, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बढ़ाया उत्साह

रायपुर। रायपुर के पुराने विधानसभा सभागार में यंग इंडियन पार्लियामेंट 2026 का आयोजन किया गया। यंग इंडियंस रायपुर चैप्टर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में 11 स्कूलों के करीब 150 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत की जा रही मॉक पार्लियामेंट की कार्यवाही को देखा और विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।

विद्यार्थियों ने सत्ता पक्ष और विपक्ष की निभाई भूमिका

विधानसभा की तर्ज पर आयोजित इस मॉक पार्लियामेंट में बच्चों ने सदन की कार्यवाही को समझा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अनुभव किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सत्ता पक्ष और विपक्ष की भूमिका दी गई। बच्चों ने अपने-अपने क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए वहां की समस्याओं और जरूरतों को सदन के सामने रखा। देश और समाज से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा, बहस और तर्क-वितर्क के जरिए विद्यार्थियों ने अपनी बात रखी। साथ ही मॉक पार्लियामेंट में विधेयक पेश करने और उसे पारित करने की प्रक्रिया भी कराई गई।

विधानसभा अध्यक्ष ने साझा किया अनुभव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विद्यार्थियों को विधानसभा की कार्यप्रणाली, सदन की परंपराओं और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस तरह सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष की भूमिका अलग-अलग होती है।

डॉ. रमन सिंह ने बच्चों को बताया कि जब वे 15 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहे, तब सदन में किस स्थान पर बैठते थे और विपक्ष में रहने के दौरान उनकी भूमिका और सीट किस तरह बदल गई थी। उन्होंने विद्यार्थियों को सदन की मर्यादा, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनप्रतिनिधियों के आचरण से जुड़े एथिक्स की जानकारी भी दी।

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि बच्चों के बीच आकर उन्हें बहुत प्रसन्नता हुई। जिस तरह से विद्यार्थियों ने विधानसभा की कार्यवाही को समझने और प्रस्तुत करने का प्रयास किया है, वह उनके व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण है। लोकतंत्र केवल चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें संवाद, चर्चा और जिम्मेदारी की भावना सबसे अहम होती है। ऐसे आयोजन बच्चों को भविष्य के जिम्मेदार नागरिक और अच्छे नेतृत्वकर्ता बनने में मदद करेंगे।

यंग इंडियंस के पदाधिकारियों ने बताया कि स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी ही भविष्य में देश निर्माण की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को भारतीय लोकतंत्र, संविधान, संसदीय व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों की भूमिका को व्यवहारिक रूप से समझाना है। आयोजन में बच्चों ने भी उत्साह के साथ अपनी भूमिका निभाई।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker