Vast graphite reserves from Betul to Alirajpur:
Madhya Pradesh

बैतूल से आलीराजपुर तक ग्रेफाइट का विशाल भंडार: CM डॉ मोहन बोले- ईवी बैटरी, रक्षा और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में बढ़ेगी आत्मनिर्भरता

भोपाल। खनिज संपदा और निवेश से प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत मिशन को मध्यप्रदेश नई गति दे रहा है। बैतूल से आलीराजपुर तक ग्रेफाइट के भण्डार, प्रदेश देश का क्रिटिकल मिनरल हब बन रहा। उच्च गुणवत्ता वाले खनिज और आधुनिक खनन नीतियों से औद्योगिक विकास को नई गति मिली है। ईवी बैटरी, स्वच्छ ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का लक्ष्य पूरा होगा।

देश की औद्योगिक प्रगति में अहम भूमिका

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- खनिज संपदा की प्रचुरता और निवेश अनुकूल नीतियों से मध्यप्रदेश देश की औद्योगिक प्रगति में अहम भूमिका निभा रहा है। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। बैतूल से आलीराजपुर तक फैले खनिज बेल्ट में उच्च गुणवत्ता वाले ग्रेफाइट के विशाल भंडार मिले है। प्रदेश देश के उभरते ‘क्रिटिकल मिनरल हब’ के रूप में तेजी से मध्यप्रदेश विकसित हो रहा है। इस बेल्ट में हाई फिक्स्ड कार्बन और उत्कृष्ट फ्लेकी गुणवत्ता वाला ग्रेफाइट पाया गया है।

भविष्य की हरित अर्थव्यवस्था का प्रमुख केंद्र

इसे इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी), ऊर्जा भंडारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और रक्षा उद्योगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह खोज मध्यप्रदेश को भविष्य की हरित अर्थव्यवस्था का प्रमुख केंद्र बनाने के साथ देश को हरित ऊर्जा एवं ऊर्जा भंडारण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इन क्षेत्रों से प्राप्त ग्रेफाइट में उच्च स्थिर कार्बन की मात्रा होने के कारण यह इलेक्ट्रोड निर्माण, बैटरी उद्योग तथा अन्य उच्च तकनीकी औद्योगिक उपयोगों के लिए अत्यंत उपयुक्त माना जाता है.

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker